{"_id":"6a3ed9bd195408b3a00f9288","slug":"climate-change-is-the-result-of-tampering-with-nature-naresh-puri-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151486-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम है जलवायु परिवर्तन : नरेश पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम है जलवायु परिवर्तन : नरेश पुरी
Sat, 27 Jun 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। गांव बालू स्थित बाबा राजपुरी डेरा में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव एवं भंडारे का समापन शुक्रवार को हो गया। इस मौके पर महंत नरेश पुरी ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम जलवायु परिवर्तन है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिसका दुष्प्रभाव अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी भी प्रकृति के साथ की जा रही छेड़छाड़ का परिणाम है। पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय है।
उन्होंने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे, अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनका संरक्षण भी करे। कार्यक्रम के दौरान गांव बालू में विभिन्न स्थानों पर फलदार पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बाबा राजपुरी डेरा कमेटी के साथ-साथ गांव के युवाओं, महिलाओं और बालू खाप के सभी दस गांवों के लोगों ने भी तीनों दिन सक्रिय रूप से सेवाएं दीं।
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह की दसवीं से शुरू होता है आयोजन
यह आयोजन श्रद्धा और परंपरागत धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। डेरा कमेटी के अनुसार यह आयोजन हर वर्ष ज्येष्ठ माह की दशमी से शुरू होकर द्वादशी तक तीन दिनों तक चलता है, जिसमें हवन, यज्ञ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं। तीसरे दिन प्रदेशभर से पहुंचे संत-महंतों की उपस्थिति में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।