{"_id":"68a77e0c77569d625106e15e","slug":"clear-weather-throughout-the-day-trouble-due-to-humidity-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136612-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिनभर मौसम साफ, उमस से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिनभर मौसम साफ, उमस से परेशानी
Fri, 22 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में वीरवार को दिनभर मौसम शुष्क और साफ रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तेज धूप खिली रही। सुबह से ही उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर में तीखी धूप रही। अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा।
दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों को दिक्कत हुई। पिछले कुछ दिनों से कभी उमस भरी धूप तो कभी बादल छाने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि तापमान बढ़ने से उमस की समस्या और बढ़ गई है। दो-तीन दिन पहले हुई बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
गर्मी और उमस के चलते ब्रह्मसरोवर व अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या घट गई और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखा। लोग बचाव के उपाय करते नजर आए। दोपहर बाद आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही रही और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव संभव है।
संभावना जताई कि शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट से उमस से राहत मिल सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश धान की फसल के लिए भी लाभकारी रहेगी। वहीं, इस समय पकाव की अवस्था में पहुंच चुकी बाजरे की फसल को भी बारिश से फायदा होगा और दाना बेहतर आकार ले सकेगा।