फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clear the way to make underpass

Kaithal News: रामनगर में बंद फाटक पर अंडरपास बनाने का रास्ता साफ

Sun, 28 May 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Clear the way to make underpass
कैथल। शहर के रामनगर में बंद किए गए फाटक पर अंडरपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे की तरफ से राज्य सरकार को इस प्रोजेक्ट के लिए एस्टीमेट दिया गया है। इसके बाद नगर परिषद को फिजिबिलिटी का कार्य सौंपा गया था। इसके तहत नगर परिषद ने भी फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंप दी है। यदि राज्य सरकार राशि जारी करती है तो निर्माण को लेकर बात बन पाएगी।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद की तरफ से बनाई गई फिजिबिलिटी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है। ऐसे में इस पर राशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। गौरतलब है कि कैथल रेलवे स्टेशन के पास नई अनाज मंडी व रामनगर जाने वाले फाटक को करीब डेढ़ वर्ष पहले ही बंद किया गया था। रेलवे की तरफ से कारण इसका रेलवे यार्ड में आना बताया गया था। इस फाटक के बंद होने से दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के हजारों लोगों को परेशानियां हो रही रही है।
विज्ञापन

यह फाटक पुराना शहर को जींद रोड स्थित दो दर्जन कॉलोनियों, मॉडल टाउन और नई अनाज मंडी से जोड़ता है। लोगों की मांग पर सांसद नायब सैनी व लीला राम ने भी रेलवे से इसके निर्माण की सरकार से मांग की थी। इसके बाद ही रेलवे ने अंडरपास बनाने को लेकर स्वीकृति प्रदान की है। परंतु इस पर खर्च होने वाले बजट को राज्य सरकार से खर्च करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगा फायदा

नई अनाज मंडी, रमानगर, रजनी कॉलोनी, चंदाना गेट, शक्ति नगर, जींद रोड मॉडल टाउन, रेलवे गेट कॉलोनी, वाल्मीकि धर्मशाला बस्ती, भगत सिंह चौक, प्रताप गेट, डकौत बस्ती, भाट बस्ती सहित अन्य कॉलोनी के लोगों को फायदा मिलेगा।

बता दें कि इस फाटक से दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोग शहर के इस पार से उस पार आसानी से जा सकते हैं। फाटक बंद होने से इन लोगों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करके जाना पड़ता है।


बोले लोग, जल्द शुरू हो कार्य
शहरवासी मोनू शर्मा ने कहा कि यदि बंद किए गए फाटक पर अंडरपास बनाया जाता है तो यह सरकार की सराहनीय पहल होगी। इससे वाहन चालकों को काफी फायदा मिलेगा।
वहीं, महिला बाला देवी ने कहा कि सरकार की तरफ से यदि यहां पर अंडपास बनाया जाना है तो इस पर कार्य जल्द ही शुरू किया जाए। गुरदेव व लीलू ने बताया कि फाटक बंद होने से काफी अधिक परेशानी होती है। यहां पर दो से ढाई किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करके इस से उस पार जाना पड़ता है। रेलवे से मांग थी कि यहां पर रास्ता दिया जाए।
बबलू ने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों की मांग को पूरा करते हुए यहां पर जल्द ही अंडरपास बनाने का कार्य शुरू करें।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि रेलवे ने राज्य सरकार को इस प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए राशि जारी करने के लिए कहा है। इस पर राज्य सरकार बजट देती है तो कार्य शुरू किया जाएगा।

वहीं, नगर परिषद के एक्सईएन रवि ऑबराय ने बताया कि काफी समय पहले ही अंडरपास के निर्माण को लेकर सर्वे करवाने के बाद फिजिबिलिटी की रिपोर्ट सरकार को बनाकर भेज दी गई है। अब सरकार जब राशि जारी करेगी तो इसके बाद ही रेलवे की तरफ से निर्माण कार्य को लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed