फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleanliness campaign launched in Pundri block

Kaithal News: पुंडरी ब्लाक में चलाया सफाई अभियान

Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in Pundri block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। स्वच्छ भारत अभियान का सफल बनाने के लिए समाजसेवी सतपाल जांबा ने पूंडरी ब्लॉक में विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत उन्होंने प्रत्येक गांव को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया हुआ है। जांबा के इस अभियान की ग्रामीण प्रशंसा कर रहे है।

उन्होंने बताया कि दो दिनों से चंदलाना में सफाई अभियान की टीम ने डेरा डाला हुआ है। युवा विकास केंद्र के संयोजक राज कुमार गौड़ ने स्वच्छता अभियान टीम के साथ मिलकर युवा विकास केंद्र की सफाई करवाई। गौड़ ने समाज सेवी सतपाल जांबा का इस अभियान के लिए आभार प्रकट किया और ग्रामीणों का आह्वान किया कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए सतपाल जांबा जैसे समाज सेवियों के साथ जुडें़।
विज्ञापन


इस अभियान में उन्होंने अपने साथ जरूरतमंद मजदूरों को जोड़ा हुआ है। साथ मिलकर प्रतिदिन गांवों में सफाई करवा रहे है। अभियान से जुड़े मजदूरों को उनका मेहनतनामा अपनी जेब से वहन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांबा ने बताया गांवों में चरमराई सफाई व्यवस्था को देखकर उनके मन में इस प्रकार का जनून आया और तत्काल अभियान शुरू कर दिया। हलके के प्रत्येक गांव का स्वच्छ बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके साथ ही ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है कि अपने गांव को साफ सुथरा रखने के लिए आगे आएं और प्रतिदिन अपने घर के सामने गली एवं नालों को साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed