फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Classes will be held smoothly in the schools of the district from today

Kaithal News: आज से जिले के स्कूलों में सुचारू रूप से लगाई जाएंगी कक्षाएं

Mon, 03 Jul 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Jul 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Classes will be held smoothly in the schools of the district from today
कैथल। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से स्कूलों में सुचारू रूप से कक्षाएं शुरु हो जाएंगी। वहीं शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार स्कूलों में त्रिवेणी लगाई जाएगी और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि एक माह की गर्मियों की छुट्टियों के बाद शनिवार को स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन बच्चे काफी कम संख्या में स्कूल पहुंचे थे। जिससे स्कूलों में पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी। सोमवार को स्कूलों में सुचारू रूप से कक्षाएं लगेंगी और त्रिवेणी भी लगाई जाएगी। वहीं कई स्कूलों में शनिवार को अध्यापकों ने त्रिवेणी लगाकर कक्षाएं शुरु भी कर दी है। राजकीय स्कूल सीवन के हिंदी प्राध्यापक बहादुर सिंह ने कहा कि ‘पेड़ लगाओ जीवन बचाओ’ मुहिम को बढ़ावा देने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। त्रिवेणी हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का प्रतीक है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधे लगाने जरूरी है। मनुष्य की सांसों ओर प्रकृति को बचाने के लिए आज पेड़ लगाना ओर उसे बचाना हमारी दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ रख पाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कहा कि शनिवार को स्कूल खुल चुके हैं। बच्चाें की संख्या कम होने के चलते सोमवार से कक्षाएं सुचारू रूप से लगाई जाएंगी। इसके अलावा सभी स्कूलों में त्रिवेणी लगाकर बच्चों को इसका महत्व बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed