{"_id":"67a7b30ff26248468f0c15e0","slug":"claims-to-shoot-a-young-man-who-went-to-america-via-dunki-in-the-year-2023-kaithal-news-c-18-1-knl1004-577485-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वर्ष 2023 में डंकी के रास्ते अमेरिका गए युवक को गोली मारने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वर्ष 2023 में डंकी के रास्ते अमेरिका गए युवक को गोली मारने का दावा
Sun, 09 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत, कैथल। अमेरिका में कमाई का सपना पूरा करने के लिए डंकी रूट से जाने के चक्कर में कैथल के रहने वाले एक युवक ने जान गंवा दी थी। जब वह अमेरिकी बॉर्डर के करीब ग्वाटेमाला तक पहुंच गया तो उसे गोली मार दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक की शिनाख्त का दावा उसके घर वालों ने किया है।
गौरतलब है कि मटौर गांव का मलकीत करीब दो साल पहले अमेरिका के लिए रवाना हुआ था लेकिन दो माह बाद घर वालों से उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद उन्हें उसकी कोई खबर नहीं मिली। इस बीच अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों की घटना ने डंकी रूट को फिर से चर्चा में ला दिया है। मलकीत (26) के परिजनों का कहना है कि डोंकर उससे और रुपयों की डिमांड कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि वह फरवरी वर्ष 2023 में अमेरिका गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिकी बॉर्डर में एक युवक के शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि यह शव मटौर गांव निवासी मलकीत का ही है। परिजनों का आरोप है कि डोंकर उससे और रुपयों की डिमांड कर रहे थे, लेकिन वे दे नहीं पाए। इसलिए उनके बेटे को डोंकरों ने मौत के रास्ते में धकेल दिया। पिता सतपाल का कहना है कि सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि बेटे मलकीत की हत्या कर दी गई है। वीडियो में देखकर ही मलकीत पहचान की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने ये भी बताया कि डंकी रूट से अमेरिका गए युवकों से बात की तो पता चला कि रुपये न मिलने पर डोंकर ऐसे ही गोली मार देते हैं। पनामा के जंगल में पुलिस भी नहीं आती। ऐसे लोगों के शव भी वहां पड़ी-पड़ी कंकाल हो जाती है। मलकीत के पिता सतपाल ने बताया कि वह एक किसान है। बेटे ने पॉलिटेक्निक किया था। वह अमेरिका जाकर नौकरी करना चाहता था। उसने एक एजेंट से मुलाकात की। एजेंट ने उसे कहा कि 40 लाख रुपये लगेंगे। वह उसे अमेरिका पहुंचा देगा।
एजेंट ने 25 लाख पहले ही ले लिए। इसके बाद मलकीत को वैध तरीके के बजाय डंकी रूट से अमेरिका भेज दिया। जबकि मलकीत के भाई ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को वह घर से निकला। शुरुआत में तो कुछ दिन उससे बातचीत होती रही। उसने बताया कि एजेंट ने उसे डंकी रूट से भेज दिया। उससे सात मार्च 2023 के बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। हम बहुत कोशिश करते रहे, लेकिन उससे बात ही नहीं हो सकी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। इसमें एक युवक की लाश पड़ी दिख रही थी। यह लाश पनामा के जंगल (डेरियन गैप) वाले उसी डंकी रूट पर पड़ी थी, जिस पर मलकीत गया था। हमने वीडियो देखा तो उसमें जो लाश पड़ी थी, वह मलकीत की ही लग रही थी।