फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CJM visited flood affected villages and learned the problems of the villagers

Kaithal News: सीजेएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जानी ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 08 Sep 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Sep 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
CJM visited flood affected villages and learned the problems of the villagers
रविवार को सीजेएम कैथल कंवल कुमार ने बाढग़्रस्त गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानी
गुहला चीका। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने रविवार को गुहला के बाढ़ ग्रस्त गांव रत्ता खेड़ा लुकमान का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने सीजेएम कंवल कुमार को बताया कि पंजाब की तरफ से आने वाली नदी की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ती हैं। लोगों ने बताया कि वर्ष 2023 में बाढ़ से खराब फसलों का उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव घग्गर नदी के साथ सटे हुए हें, जिससे यहां हर साल बाढ़ के हालात बनते हैं। ग्रामीणों ने गांव की आबादी के साथ साथ पक्की चार दिवारी बनाने की आवश्यकता बताई। इस दौरान ग्रामीणों ने सीजेएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। सीजेएम ने कहा कि उनकी समस्याओं को प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनका प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी बाढ़ पीडि़तों को न केवल कानूनी सहायता उपलब्ध करवाती है बल्कि पैनल अधिवक्ता उनके प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों को भी प्राथमिकता देते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त सिविल जज अक्षय चौधरी, पैनल अधिवक्ता जीवन सिंह नैन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed