फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

मोदी बाबा की जय...मोदी ने हमें जीने का हक दे दिया.. अब यहां चैन से रह पाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
मोदी की जय....मोदी ने हमें जीने का हक दे दिया और अब हम यहां चैन से रहकर भारत के नागरिक बन जाएंगे। पाकिस्तान से वर्ष 2007 में अपने परिवार के साथ इन दिनों पोलड़ में रह रहीं प्यारो बाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां सांसद नायब सैनी को आभार पत्र सौंपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री तक यह आभार पत्र जरूर देंगे। सासंद ने उनसे कहा कि वे डीसी कार्यालय में नागरिकता का फार्म भरकर जमा कर दें, ताकि उन्हें नागरिकता मिल सके।
विज्ञापन

गांव पोलड़ में रह रही प्यारो बाई, रविता औप सतबरा ने बताया कि वे वर्ष 2007 में अपने परिवार के साथ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिला लईया लधाना से 10 दिन के वीजा पर आए थे। उनके पिता सोना राम के साथ वे पहले दिल्ली में रहे, फिर रोहतक में आ गए। इसके बाद फतेहाबाद जिले के रतिया गए। उनके पिता ने यहां पोलड़ गांव में तीनों का राकेश, रतन लाल व करनैल सिंह के साथ विवाह किया। वे यहीं पर रह रहीं हैं। लेकिन आज तक उनके कागजात पूरे नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

पाकिस्तान में होते थे अत्याचार
प्यारो बाई का कहना है कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं। उन्हें वहां स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं जाने दिया जाता था। पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती थी। इस तरह की ज्यादतियों से तंग आकर वे यहां आए थे। गांव के सरपंच हरदीप की अगुवाई में ग्रामीणों ने सांसद नायब सैनी के पहुंचने पर स्वागत का आयोजन किया। इस दौरान सांसद नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार में नागरिकता संशोधन बिल, 370 हटाए जाने, राम मंदिर जैसे मुद्दों का हल करके सरकार ने राष्ट्र को आगे ले जाने का काम किया है। नागरिकता बिल पर कुछ लोग जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन यह सही नहीं है। उनके खुद नारायणगढ़ हल्के में ऐसे हिंदू परिवार हैं। अब पता चला कि कैथल के गांव पोलड़ और खरकड़ा में भी ऐसे परिवार हैं तो अब इन परिवारों को नागरिकता देकर उन्हें यहां रहने का अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed