फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

आठ एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी पर डीटीपी ने चलाया पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic
जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा प्रशासन के सहयोग से ग्योंग रोड पर भगत सिंह कॉलोनी के पीछे करीब आठ एकड़ में अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया गया। कॉलोनी की मिट्टी की सड़कें व इसमें बनी नींवों को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि कार्यालय के अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला आया था, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को विभागीय अनुमति लेने के नोटिस जारी किए गए। भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी का निर्माण रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जिले में कैथल, राजौंद, गुहला-चीका, पूंडरी व कलायत अर्बन एरिया घोषित किए गए हैं। इनमें कॉलोनी काटने से पूर्व इसकी अनुमति विभाग से लेना अनिवार्य है। इस अवसर पर सिविल लाइन पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed