फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

26 अक्तूबर तक खरीद की दी अनुमति, कैथल में 1500 क्विंटल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
civic
तीन दिनों तक धान की खरीद बंद रहने के बाद वीरवार को सरकार की अनुमति से 26 अक्तूबर तक मंडियों में पहुंची पीआर ग्रुप की खरीद कर ली गई। जिससे किसानों को बड़ी राहत की सांस मिली है। 27 से 29 अक्तूबर तक जो धान मंडियों में पहुंचा है। उस धान का भी रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए विभागीय अधिकारी मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगेंगे।
विज्ञापन

विदित रहे कि तीन दिनों तक पीआर ग्रुप की धान की खरीद न होने के कारण किसान परेशान थे। आढ़तियों व किसानों द्वारा मांग की जा रही थी कि पीआर ग्रुप की धान की खरीद की जाए। क्योंकि इससे पहले यह 15 नवंबर तक खरीदी जाती थी। इस बार कई किस्में ऐसी हैं, जो देरी से पकी हैं। इन किस्मों की खरीद की जानी चाहिए।
विज्ञापन

किसानों की मांग पर सरकार ने खरीद के आदेश दिए। मार्केट कमेटी सचिव दलेल सिंह व तहसीलदार दलाल सुबह मंडी में पहुंचे और 26 अक्तूबर तक कटे गेट पास की सूची बनाने के निर्देश दिए। करीब 1500 क्विंटल धान उस अवधि तक आई हुई थी। जिसे खरीद लिया गया। इसके बाद 27 से 29 अक्तूबर तक की जो धान आई हुई है, उसकी रिपोर्ट तैयार की गई। मार्केट कमेटी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर तक का सारा धान खरीद लिया गया है। 27 से 29 अक्तूबर तक आए धान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो देर रात तैयार होगी। इस रिपोर्ट को आला अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। जैसे विभाग के आदेश आएंगे, उसी अनुसार अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजौंद में मिली किसानों को बड़ी राहत
फोटो संख्या-24
राजौंद। नगर की अनाज मंडी में पिछले छह दिनों से बंद पड़ी धान की खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने बताया कि वह पिछले छह दिनों से दिन रात मंडी में अपनी धान की फसल लिए बैठे थे। बुधवार को जैसे ही धान की खरीद हुई उन्हें कुछ राहत महसूस हुई है। अब वह अपनी आगे की फसल की तैयारी कर सकेंगे। उधर मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश राणा ने बताया कि बुधवार को हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 12000 के लगभग कट्टों की खरीद की गई है। जिनके गेट पास कटे हुए थे, उनकी धान की फसल खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed