फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City Square's dream project will be completed with 19 crores, tender will be issued soon

Kaithal News: सिटी स्क्वायर का ड्रीम प्रोजेक्ट 19 करोड़ से होगा पूरा, जल्द लगेगा टेंडर

Mon, 08 Sep 2025 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Sep 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
City Square's dream project will be completed with 19 crores, tender will be issued soon
21 कैथल। शहर के पुराना बस स्टैंड पर निर्माणाधीन सिटी स्क्वायर। संवाद
कैथल। पिछले करीब डेढ़ साल से बाद से शहर के ड्रीम प्राेजेक्ट सिटी स्क्वॉयर का काम अधूरा है। इस प्रोजेक्ट में वर्ष 2019 में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगे थे लेकिन कुछ समय के बाद एजेंसी ने इस काम को पूरा कर दिया था। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके बाद काम में देरी के चलते नगर परिषद एजेंसी के ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया था और फिर पंजाब एवं हाईकोर्ट में पहुंच गया था। अब हाईकोर्ट ने नगर परिषद को कुछ समय पहले ही निर्माण की अनुमति दी है। अब अनुमति मिलने के बाद ड्रीम प्राेजेक्ट सिटी स्क्वॉयर के निर्माण के लिए करीब 19 करोड़ का टेंडर जल्द ही लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 54 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। जबकि अब तक पुराने ठेकेदार की ओर से 27 करोड़ की राशि खर्च की और भवन का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिटी स्क्वॉयर में शहरवासियों को कई सुविधाएं मिलनी है। इसमें 30 बैंक एक साथ स्थापित किए जाने की बात कही गई है। पांच मंजिला भवन का निर्माण सिटी स्क्वॉयर के तहत किया जाना है। इसके साथ ही यहां पर पार्किंग की सुविधा भी शहर के लोगों दी जानी है। मामले में पुराना बस अड्डा पर ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर निर्माण रोकने पर निर्माण करने वाली एजेंसी को कुछ समय पहले ही नगर परिषद ने निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने पहले वाली एजेंसी पर साढ़े पांच करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया, लेकिन इसके एजेंसी की ओर से कोई काम नहीं किया गया था। इस परियोजना के तहत वर्ष 2014 में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी, लेकिन 11 साल में भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इस परियोजना के तहत कभी निर्माण कार्य शुरू हो जाता है तो कभी बंद हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed