फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City markets closed at six o'clock in the evening

शाम छह बजे बंद हो गए शहर के बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
City markets closed at six o'clock in the evening
City markets closed at six o'clock in the evening - फोटो : Kaithal
श्सरकार के निर्देशानुसार सांय छह बजे इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को छोड़कर शेष बाजारों को दुकानदारों ने स्वयं ही बंद कर दिया। हालांकि एसपी लोकेंद्र सिंह ने सांय छह बजे के बाद शहर का दौरा किया और घर जा रहे लोगों से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग की अपील की। लेकिन इससे पूर्व ही लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं डीसी सुजान सिंह ने जारी आदेश में कहा कि जिला में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सायं 6 बजे से दुकानें बंद रहेंगी। एसपी, संबंधित एसडीएम, इंसीडेंट कमांडर, संबंधित बीडीपीओज, डीएमसी, ईओ, सभी नगर पालिका सचिव इन आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ये हैं सरकार के निर्देश
नए आदेशों में सांय छह बजे के बाद दवाइयों की दुकानें व करियाणा जैसी आवश्यक चीजों की दुकानों को छूट दी गई है। होटल संचालक इस अवधि के दौरान केवल होम डिलिवरी के माध्यम से अपनी सेवाएं दे सकते हैं। कोई भी व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005, भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में करनाल रोड, मेन बाजार, पार्क रोड, कमेटी चौक, अंबाला रोड, मुख्य बाजारों सहित चौक-चौराहों पर लोगों ने खुद ही सांय छह बजे दुकानें बंद कर दीं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने पूरे काफिले के साथ शहर में दौरा किया और बाजारों का निरीक्षण किया कि ये बंद हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed