फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City council notice to hotels, marriage palace

Kaithal News: होटलों, मैरिज पैलेस को नगर परिषद का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
City council notice to hotels, marriage palace
कैथल। शहर में चल रहे 30 होटल एवं मैरिज पैलेस को नगर परिषद कार्यालय ने नोटिस जारी कर अपने भवन का नक्शा पास कर भवन प्लान को स्वीकृत करवाने सहित एनजीटी के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। तीन दिन में सभी होटल व मैरिज पैलेस संचालकों से जवाब मांगा है। नियमों का पालन न करने पर अवैध निर्माण को गिराए जाने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देशानुसार इन होटल व मैरिज पैलेस संचालकों को 12 बिंदुओं का पालन करना है। इसी के तहत नगर परिषद ने चार बिंदुओं का पालन करने को कहा है। शेष नियमों का पालन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयोजन में अलग-अलग विभागों की ओर से करवाया जाएगा। शहर में कई होटल एवं मैरिज पैलेस में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। अधिकतर होटल व मैरिज पैलेस संचालकों ने अपने भवन का प्लान ही स्वीकृत नहीं करवाया है। इसके अलावा कचरा प्रबंधन के लिए भी इनके पास कोई योजना नहीं है। एनजीटी ने कई तरह के नियमों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद में स्वच्छ भारत मिशन में कार्यरत गौरव ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय ने शहर के 30 होटल एवं मैरिज पैलेस संचालकों को भवन का प्लान स्वीकृत करवाने, सूखे एवं गीले कचरे के प्रबंधन, कूड़ेदान की उचित व्यवस्था, दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के संबंध में नोटिस जारी किया है। शहर में अधिकतर होटल एवं मैरिज पैलेस संचालकों ने भवन का नकशा पास नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों का पालन कराने के लिए होटल एवं मैरिज पैलसों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें अपने भवन के नक्शे पास करवाने सहित कई अन्य नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। एनजीटी के निर्देशानुसार नियमों का पालन न होने पर जो भी नियम के अनुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed