फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City council administration engaged in preparations for Geeta Jayanti festival

गीता जयंती उत्सव की तैयारियों में जुटा नगर परिषद प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
City council administration engaged in preparations for Geeta Jayanti festival
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि गीता जयंती उत्सव हमारी अध्यात्मिक, पौराणिक, सामाजिक और नैतिक व्यवस्था को प्रदर्शित और परिभाषित करेगा। आगामी 12 से 14 दिसंबर तक भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

हमारी संस्कृति को प्रतिबिंबित करता यह उत्सव भव्य और शानदार तरीके से मनाने के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गीता संबंधी विषय को लेकर सेमिनार का आयोजन भी होगा। शोभायात्रा के लिए भी संबंधित अधिकारियों और समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं तथा एच्छिक संगठनों की बैठक ली जा चुकी है। जिले के लोगों से अपील है कि वे गीता जयंती उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
विज्ञापन

बाक्स
किले के सामने की गई सफाई
फोटो संख्या-07 व 08
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला प्रशासन के निर्देश पर भाई उदय सिंह किले के सामने आयोजित होने वाले गीता जयंती उत्सव के लिए नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान आयोजन स्थल पर सफाई के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन हिमांशु लाटका ने कहा कि यहां आयोजित होने वाले गीता जयंती उत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान सफाई निरीक्षक प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed