फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Citations and prizes given to winners of Zonal Youth Festival

जोनल यूथ फेस्टिवल के विजेताओं को दिए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Citations and prizes given to winners of Zonal Youth Festival
07-कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सांस्कृतिक विधाओं के प्रतिभागी विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक व - फोटो : Kaithal
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपप्रधान अश्विनी शोरेवाला के साथ जोनल यूथ फेस्टिवल के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान कुल 78 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार और प्रत्येक प्रतिभागी को 1100 रुपये प्रदान किए गए। ये जानकारी प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने दी। उन्होंने यूथ फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. अशोक अत्रि ने वर्ष भर की उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी और कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल चैंपियन बनने इसमें प्रबंधक समिति का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि जोनल यूथ फेस्टिवल में कॉलेज ने पांच वर्गों में से चार ट्राफी जीतकर आज तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान हुई 42 विधाओं में से 35 में विद्यार्थियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस मौके पर प्रबंधन समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, पंकज बंसल, सुनील डॉ. हरिंद्र गुप्ता, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. गीता गोयल, शिल्पी अग्रवाल, विनय सिघंल, रघुबीर लांबा, सुरेंद्र सिंह, श्वेता, संजय गर्ग, विनोद मान, वीरेंद्र सिंह, प्रो. ऋचा लांग्यान व राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यवसायिक टैगलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतियोगिता
महाविद्यालय के संध्याकालीन सत्र के वाणिज्य विभाग की ओर से व्यवसायिक टैगलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। आयोजक डॉ. मीनू भूटानी व प्रो. काजल ने बताया कि मास्टरमाइंड, क्रिएटर्स और इनोवेटर्स नामक तीन टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने बताया कि इनोवेटरस टीम के विजेता राहुल, मानसी, सुमित को पुरस्कार प्रदान किए गए। शेष विद्यार्थियों अंशिका, मुस्कान, दीपांशी, रुचि, दिया व खुशी को सांत्वना पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed