फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children, young men, women and old people all ran... got respect for winning

Kaithal News: बच्चे, युवक, युवती और बुजुर्ग सब दौड़े... जीतने पर मिला सम्मान

Tue, 03 Dec 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Children, young men, women and old people all ran... got respect for winning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चौशाला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुई खेल प्रतियोगिता में दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे, युवक, युवती व बुजुर्गों ने न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि इनाम भी जीते। मुख्य अतिथि पुजारी ब्रिजेश शर्मा व गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने विजेताओं को नकद इनाम दिए। विजेता बने बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

संगठन के महासचिव संदीप ने बताया कि श्री भगवान परशुराम सेवा संगठन की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य पर पहली बार गांव चौशाला में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 बच्चे, युवा, युवती व बुजुर्गों ने भाग लिया। इसके अलावा भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुजारी ब्रिजेश शर्मा व सरपंच दिलबाग सिंह ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी खेल के शुभारंभ के दौरान सभी प्रतिभागियों का परिचय लिया। साथ ही अपने संदेश में कहा कि बच्चों व युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न खेलों में भाग लेते रहना चाहिए ताकि वे स्वस्थ रहें। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी पढ़ाई व खेलों में व्यस्त रहें ओर नशे जैसी बीमारियों से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में केवल दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 12 आयु वर्ग तक वर्ग में लड़के व लड़कियों ने 200 मीटर, 12 से 18 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों ने 400 मीटर, 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं ने 400 से 1600 मीटर, 35 से 50 आयु वर्ग के पुरुषों न 400 मीटर, 50 से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्गों ने 200 मीटर प्रतियोगिता में दौड़ लगाई इसके साथ ओपन दौड़ में प्रतिभागियों ने 100 मीटर दौड़ लगाई। इसमें लगभग 27 विजेता बने।

इस अवसर पर प्रधान सतपाल शर्मा, जय भगवान, सोनू, बसाऊ व जयपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

ये रहे परिणाम

n
12 तक आयु वर्ग में लड़कियों में महक ने प्रथम, शिवांशी ने दूसरा व राखी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

n
12 तक आयु वर्ग में लड़को में दक्ष प्रथम रहे। दीपांशु को दूसरा और हर्ष को तीसरा स्थान मिला।

n
12 से 18 आयु वर्ग में लड़कियों में मुस्कान ने प्रथम, पावनी ने दूसरा व माफी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

n
12 से 18 आयु वर्ग लड़कों में प्रिंस को पहला स्थान मिला। सूरज द्वितीय और अमित तृतीय रहे।

n
18 से 35 आयु वर्ग में 1600 मीटर दौड़ युवाओं में साहिल ने प्रथम, सचिन ने दूसरा व आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया।

n
18 से 35 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ युवाओं में साहिल को पहला, जोनी को दूसरा और आदित्य को तीसरा स्थान मिला।

n
35 से 50 आयु वर्ग में पुरुषों में संदीप ने प्रथम, रोहताश ने दूसरा व कुलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया।

n
50 आयु वर्ग में बुजुगों में बीरा अव्वल रहे। होशियारा को दूसरा और बसीर को तीसरा स्थान मिला।

n
100 मीटर ओपन वर्ग में जोनी ने प्रथम, सूरज ने दूसरा व सुमित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed