{"_id":"65e6238d915b9c3d6004be64","slug":"children-showed-talent-in-baby-show-received-gifts-kaithal-news-c-18-1-knl1004-341149-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बेबी शो में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मिले उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बेबी शो में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मिले उपहार
Tue, 05 Mar 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से बेबी शो का आयोजन किया। जिसमें 200 बच्चों में भाग लिया व उनमें से 10 बच्चों ने तत्काल ही विद्यालय में दाखिला भी लिया।
कार्यक्रम के तहत साढ़े पांच वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से किया। बच्चों ने मधुर वाणी में कविताओं का गायन पेश कर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से दर्शकों का मन मोहन में कोई कमी नहीं छोड़ी। बच्चों की नृत्य कला तो सबको हैरान कर देने वाली थी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भंगड़ा व मदारी के खेल आदि करतब दिखाया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को सुंदर पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसके साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को भी सुंदर उपहार व रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा उप प्रधान सुभाष शर्मा, अमिता खुरानिया, अनीता खुरानिया, पूनम खुरानिया, शिवानी खुरानिया ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल व उप प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्राध्यापिका मीनू गुप्ता, कीर्ति आहूजा, आशु सहगल व कुमारी शीतल ने मंच संचालन का कार्यभार सुचारू रूप से संभाला। प्राध्यापिका कुसुम गुप्ता, निशा गोयल, ललिता हरित, गीता शर्मा व प्रीति गुप्ता ने जजमेंट का कार्यभार संभाला।