फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children showed glimpse of culture

Kaithal News: बच्चों ने दिखाई संस्कृति की झलक

Sat, 16 Nov 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Children showed glimpse of culture
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। आर्य शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित आर्य पब्लिक स्कूल चंदलाना में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा स्टेट कमीशन फार फाउंडेशन आफ चाइल्ड राइट के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र जिंदल व इंटरनेशनल बाक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक प्रद्युम्न राणा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों ने गणेश वंदना व शबद-कीर्तन से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांधे रखा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख मुख्यातिथि ने उनकी खूब सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नही होती है। अगर उनको अपनी प्रतिभा उजागर करने के लिए सही मार्गदर्शन और उचित मंच मिल जाए। आर्य पब्लिक स्कूल द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को इस मंच पर इस प्रकार की प्रस्तुति के लिए मौका देना सराहनीय कदम है। गत वर्ष वार्षिक परीक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल डायरेक्टर अभिमन्यु चौहान व अंजली राणा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत स्कूल प्रबंधक ने आए हुए अभिभावकों, बच्चों तथा मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed