फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children of Navodaya Vidyalaya should not face any problem: DC

नवोदय विद्यालय के बच्चों को न आए कोई परेशानी : डीसी

Thu, 28 Nov 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children of Navodaya Vidyalaya should not face any problem: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तितरम गांव स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को डीसी प्रीति ने प्रबंधन समिति की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर डीसी प्रीति ने कहा कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्हें नियमानुसार सारी सुविधाएं दी जाएं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से बच्चों की सुविधाओं के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को स्कूल के निकट से गुजर रही सड़क के दोनों और पेवर ब्लॉक लगवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को स्कूल के सेप्टिक टैंकों की सफाई करवाना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


सीएमओ डा. रेनू चावला को बच्चों को मच्छरों आदि से बचाव के लिए फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने बिजली निगम के अधिकारियों को खभों से खुले तार को दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय परिसर में खड़े बबूल के पेड़ों को हटवाने के भी निर्देश दिए। डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मनरेगा से विद्यालय परिसर की समुचित सफाई करवाएं, साथ ही बच्चों के खेलने के मैदान में से गड्ढों को ठीक करवाएं। प्रिंसिपल सुचिता गुप्ता ने दो कक्ष बनवाए जाने, विद्यार्थियों के लिए खुला जिम बनवाए जाने, विद्यार्थियों के लिए आरओ प्लांट लगवाए जाने जैसे एजेंडे प्रस्तुत किए।

इससे पहले विद्यालय स्टॉफ ने प्रिंसीपल ने स्टॉफ सहित विद्यालय में पहुंचने पर डीसी का स्वागत किया। वहीं विद्यालय के एनसीसी कैडेटों अगुवाई कर डीसी को विद्यालय परिसर के अंदर तक ले गए। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. रेनू चावला सहित पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रबंधन समिति में शामिल अभिभावक मौजूद रहे।

संवाद में बच्चे बोले-यूपीएससी की परीक्षा पास करेंगे
डीसी प्रीति ने लड़कियों के हॉस्टल में जाकर उनके साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने स्कूल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने लड़कियों के हॉस्टल में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग सहित लड़कों के हॉस्टल में कनिष्ठ वर्ग में जाकर बच्चों से संवाद किया। जब डीसी ने बच्चों से पूछा कि वे जीवन में क्या बनना चाहते हैं तो बच्चों में किसी ने कहा वे यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहते हैं, किसी ने कहा कि वह नवोदय विद्यालय में अध्यापक तो किसी ने डॉक्टर तो किसी ने आर्मी ऑफिसर बनना अपना लक्ष्य बताया। डीसी बच्चों के जवाब से काफी प्रभावित हुईं और उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि वे बच्चों को लघु सचिवालय में लेकर भी आएं। जहां उनसे आवश्यक संवाद किया जाएगा।


खाली जगह पर मैदान बनाने को कहा, खाने की गुणवत्ता देखी
डीसी प्रीति ने विद्यालय परिसर में खाली पड़ी जगह का जायजा लिया। वहां से झाड़ियों आदि को हटवाकर मैदान बनाए जाने पर चर्चा की, ताकि बच्चों को उन खेलों के लिए भी मैदान मिल सके, जिन खेलों के लिए अभी विद्यालय परिसर में मैदान नहीं हैं। उन्होंने प्रिंसिपल व अन्य अधिकारियों के साथ अन्य खेल के मैदानों का भी निरीक्षण किया। डीसी ने बैठक के बाद बच्चों की मेस पहुंचीं। जहां बच्चों को दिए जा रहे खाने के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल की। इसके बाद रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही रसोई के पीछे के क्षेत्र में जाकर बारीकी से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed