फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chika's students Shubham and Devendra remain first

Kaithal News: चीका के छात्र शुभम व देवेंद्र रहें प्रथम

Sun, 28 May 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chika's students Shubham and Devendra remain first
गुहला-चीका। पानीपत कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग टेक्नोलोजी समालखा की तरफ से आयोजित पीआईईटी क्वेस्ट प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चीका का छात्र शुभम व देवेंद्र प्रथम रहा। यह प्रतियोगिता गत 25 मई को संस्थान परिसर में करवाई गई। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के लगभग 30 संस्थानों से 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य देवेंंद्र राणा ने कहा कि संस्थान के छात्र हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीका के छात्र कई स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों में विख्यात एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त कर चुके हैं। राणा ने कहा कि चीका बहुतकनीकी के छात्रों की प्रतिभा संपूर्ण संस्थान के लिए गौरव का विषय है। इस प्रतियोगिता में भी शुभम धीमान और देवेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। चीका की टीम के साथ प्रोग्रामर संदीप नेहरा, कार्यशाला अनुदेशक देशराज धीमान व बलराज पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed