फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chika players made name in national para athletics

Kaithal News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में चीका के खिलाड़ियों ने नाम किया रोशन

Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chika players made name in national para athletics

विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका की खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले पैरा खिलाड़ियों ने चेन्नई में हुई राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर नाम रोशन किया है।

एथलेटिक्स कोच डॉक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि गुहला की एथलेटिक्स नर्सरी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी विक्रम ने टी-57 कैटेगरी के जैवलिन थ्रो में रजत, सुमन ने टी-57 कैटेगरी के डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, राहुल ने टी-44 कैटेगरी की 100 मीटर दौड़ में कांस्य और उषा ने टी-41 कैटेगरी के डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और गोला फेंक में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 फरवरी तक चेन्नई में किया गया था, जिसमें पूरे भारत से लगभग 1400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पैरा कमेटी ऑफ तमिलनाडु की ओर से पैरा कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन सत्यनारायण की देखरेख में आयोजित की गई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने कैथल जिले के पैरा खिलाड़ियों में नया जोश और उत्साह भर दिया है। उन्होंने साबित कर दिया कि हौसले और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि खेल नर्सरी में इस समय लगभग 250 खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं और न केवल खेल में निपुणता हासिल कर रहे हैं, बल्कि नशे से दूर रहकर अपने जीवन को संवार रहे हैं। यह नर्सरी बच्चों को सकारात्मक दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में अहम भूमिका निभा रही है। आगे भी सफलता का उन्हें आशीष दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed