{"_id":"6500bab87b6a068c1e0ecc04","slug":"chief-ministers-flying-squad-raids-nursing-home-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4499-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का नर्सिंग होम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का नर्सिंग होम पर छापा
Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। किठाना गांव में एक नर्सिंग होम पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा। इस मौके पर पांच मरीज इलाज करवाते हुए मिले। नर्सिंग होम संचालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। टीम की ओर से रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम मंगलवार को दोपहर बाद नर्सिंग होम पहुंची। टीम ने नर्सिंग होम पर दी जा रही सुविधाओं व नर्सिंग होम में चल रहे फार्मेसी पर रखी दवाइयों की जांच की। इस बारे में इंस्पेक्टर राजदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राज नर्सिंग होम पर बिना किसी वैद्य डिग्री के मरीजों का इलाज किया जाता है।
इस पर एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में चिकित्सा राजौंद के चिकित्सा डॉ. संदीप सिंह व जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर विजय राजे को सम्मिलित किया। नर्सिंग होम पर उपस्थित मरीजों से बात की, ताकि नर्सिंग होम पर आगामी कार्रवाई की जा सके। जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने बताया कि नर्सिंग होम के फार्मेसी के लाइसेंस को वैध पाया गया है। कुछ दवाइयां के नमूने लिए गई हैं। जांच रिपोर्ट आगामी कार्यवाही के लिए मुख्यालय भेजी जा रही है।