{"_id":"642dcb365e0ae1738e013e07","slug":"chief-ministers-flying-squad-caught-150-bags-of-urea-kaithal-news-c-18-1-82810-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़े यूरिया के 150 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़े यूरिया के 150 बैग
Thu, 06 Apr 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
कलायत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बुधवार को संयुक्त रूप से गांव बालू में छापा मारा। टीम को खेत में बने एक कमरे में 150 बैग यूरिया मिली। कमरे का मालिक कागजात पेश नहीं कर सका। उसे तीन दिन में कागजात पेश करने का नोटिस दिया गया है। इससे पहले टीम ने गांव बालू बिढाण पट्टी स्थित पूर्ण चंद पेस्टिसाइड्स की दुकान पर खाद व कीटनाशकों के स्टॉक की जांच की।
कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने दुकान में कीटनाशक, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस के अलावा यूरिया खाद के स्टॉक की पड़ताल की। दुकान के साथ लगते कमरे में रखे यूरिया स्टॉक की जांच की तो 344 बैग मिले। मौके पर जो खाद मिली, उसमें पंजाबा राम के 80 बैग, ओमप्रकाश के 92, भाग सिंह के 80 और जयप्रकाश के 92 बैग चेक से खरीदे मिले।
इसके बाद टीम को सूचना मिली की गांव बालू के ओमप्रकाश के खेत में बने कमरे में यूरिया खाद का बड़ा स्टॉक जमा है। तब टीम ने कलायत बालू रोड पर स्थित ओमप्रकाश के खेत में बने कमरे का निरीक्षण किया। टीम को कमरे में 150 बैग यूरिया मिली। ओमप्रकाश से स्टॉक के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये सारे बैग उनके खेत के पड़ोसियों रमन, सतीश व सुरेंद्र के हैं।
विज्ञापन
खेत में जाने का अभी मार्ग न होने के कारण उन्होंने स्टॉक कमरे में रखा था। टीम ने कागज मांगे जाने पर ओमप्रकाश ने कहा कि वे तीन दिन में पेश कर देंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गुणवत्ता निरीक्षण निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने कमरे के मालिक को तीन दिन में 150 बैग यूरिया के पूर्ण दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। ऐसा न किया तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम से सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर सतपाल, सहायक सब इंस्पेक्टर खुशी राम व कृषि विभाग से क्यूसीआई जितेंद्र कुमार शामिल रहे।