फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chemists support anti-drug campaign

Kaithal News: नशा मुक्त अभियान को केमिस्टों का समर्थन

Thu, 26 Jun 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Chemists support anti-drug campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत उपमंडल के औषधि विक्रेताओं के संगठन केमिस्ट एसोसिएशन कलायत की एक विशेष बैठक कृष्णा मेडिकल हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला औषधि निरीक्षक चेतन वर्मा ने की।

उन्होंने उपस्थित केमिस्टों से प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त हरियाणा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी प्रयासों से सफल नहीं हो सकता, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


चेतन वर्मा ने कहा कि केमिस्ट, डॉक्टर और मरीज के बीच की सबसे अहम कड़ी होते हैं। यदि केमिस्ट ठान लें कि वे नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री नहीं करेंगे, तो नशे की प्रवृत्ति पर बड़ी रोक लग सकती है। उन्होंने चेताया कि नशे की जड़ें अक्सर मेडिकल स्टोर्स से ही फैलती हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी केमिस्टों की भी बनती है कि वे सजग और संवेदनशील भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि आपातकालीन स्थिति में केवल अधिकृत चिकित्सकीय पर्ची पर ही प्रतिबंधित दवाएं मरीज को दी जा सकती हैं। बिना वैधानिक प्रक्रिया के कोई भी नारकोटिक, साइकोट्रॉपिक या प्रतिबंधित औषधि नहीं बेची जानी चाहिए।

ैठक में केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान आनंद शर्मा ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन के सभी सदस्य नशे की दवाओं की अवैध बिक्री नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दुकान पर ‘’नो नारकोटिक्स ज़ोन’’ का संकेतक बोर्ड लगाया जाएगा और जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा।


उन्होंने कहा कि हम केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी संकल्प लेते हैं, ताकि कलायत नगर को हरियाणा में नशा मुक्त क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

इस अवसर पर कलायत नगर के सभी प्रमुख केमिस्ट, थोक विक्रेता और फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed