फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Checking of vehicles by putting naka on Tatiana border

Kaithal News: टटियाणा बार्डर पर नाका लगाकर की वाहनों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Checking of vehicles by putting naka on Tatiana border
गुहला-चीका। पंजाब में खालिस्तानी समर्थक व वारिस दे पंजाब के मुखिया अमृतपाल मामले में पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक अमृतपाल की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी के तहत जिले में भी पंजाब बार्डर पर जिला पुलिस सतर्क हो गई है। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने अपने इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इसके तहत टटियाणा बार्डर पर नाका लगाकर की वाहनों की जांच की जा रही है। दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से सभी आने जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ली रही है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के एसआई दया सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों राज्यों की पुलिस ने टटियाना बॉर्डर पर जवानों को तैनात किया है। यहां पर वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने अपने इलाकों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए टटियाना बॉर्डर पर जवानों की तैनाती की गई है। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को रोककर बड़ी उसकी तलाशी ली जा रही है। एएसआई दया सिंह ने बताया कि विशेष नाकेबंदी कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया है, जिसमें बड़ी गहनता से वाहनों को चैक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब से सटे इलाकों में रुक-रुक कर चल रहा इंटरनेट
पंजाब से सटे हरियाणा के कुछ इलाकों में इंटरनेट को लेकर परेशानी सामने आई है। दरअसल, पंजाब ने पूरे राज्य में इटरनेट बंद कर दिया है। रविवार 12 बजे तक प्रदेशभर में नेट बंद रहेगा। गुहला चीका में भी इसका असर देखने को मिला था। यहां पर अब इंटरनेट बिना रोक टोक चल रहा है, लेकिन बीच-बीच में कई बार बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed