फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Checked arrangements in polling stations

Kaithal News: मतदान केंद्रों में व्यवस्था जांचीं

Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Checked arrangements in polling stations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार व एसपी उपासना ने बुधवार को शहर में विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टी अफगान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रताप गेट स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, गांव नंदकरण माजरा का सरकारी स्कूल और गांव सेरधा के सरकारी स्कूल में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस मौके पर डीसी ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया कि जिले में 386 जगहों पर 807 मतदान केंद्र हैं। जिनमें से 619 ग्रामीण क्षेत्र में व 188 शहरी क्षेत्र में स्थापित किए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार बिजली, पानी, रैंप, व्हील चेयर व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। सुपरवाइजर/सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर पहुंचने के लिए छोटे से छोटे रूट की जानकारी रखें जिससे जरूरत पड़ने पर कम से कम समय में बूथों पर पहुंचा जा सके। यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत हैं तो उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद में भी दिए निर्देश

राजौंद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार व पुलिस अधीक्षक उपासन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान राजौंद खंड के गांव नंदकरण माजरा के सरकारी स्कूल तथा गांव सेरधा के सरकारी स्कूल में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए विशेष रूप से व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा रैंप भी पूरी तरह से सुविधा जनक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed