फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Check items with the Care app

Kaithal News: केयर एप से करें वस्तुओं की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Check items with the Care app
कैथल। भारतीय मानक ब्यूरो ने लघु सचिवालय में भारतीय मानकों और ऑनलाइन सेवा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्यातिथि डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) वस्तुओं के मूल्यांकन, मानकीकरण व गुणवत्ता के प्रमाणीकरण में अच्छा कार्य कर रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणिक वस्तुएं तय मापदंड पर खरी होती हैं। बीआईएस की ओर से केयर एप और वस्तुओं की गुणवत्ता प्रमाण की गतिविधियों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की हरियाणा शाखा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए इस संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य मानक निर्माण की बेहतर समझ और गहरी पहुंच विकसित करना, भारतीय मानकों का उपयोग करना और सरकारी अधिकारियों द्वारा आईएसआई मार्क वाले उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

बीआईएस हरियाणा के निदेशक दीपक कुमार सिंगला ने बताया कि बीआईएस देश के गुणवत्ता, पारिस्थितिकी तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। बीआईएस प्रमाणन का मतलब है कि उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों की विश्वसनीयता, गुणवत्ता व सुरक्षा गारंटी से प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीआईएस केयर एप के माध्यम से सभी जानकारी ली जा सकती है। प्रत्येक नागरिक को प्ले स्टोर से यह एप डाउनलोड करके सुविधा का लाभ लेना चाहिए। एसडीएम डॉ. संजय सिंह ने उत्पादों की गुणवत्ता की गारंटी देने के लिए बीआईएस की सराहना की। कार्यशाला में एचआरबीओ के वैज्ञानिक बी हर्ष सोनकर ने विभाग के विशिष्ट मानक निर्माण, उत्पाद प्रमाणन, हॉल मार्किंग और अन्य पंजीकरण योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सीटीएम गुलजार अहमद, डीएसपी अनिल कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, डीडीपीओ कंवर दमन, डीएसडब्ल्युओ कुलदीप सिंह, डीसीडब्ल्युओ बलबीर चौहान, कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed