फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheating of Rs 15.99 lakh showing abundance of profit

Kaithal News: मुनाफे का सब्जबाग दिखा 15.99 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 15.99 lakh showing abundance of profit
कैथल। कंपनी में रुपये लगाकर टास्क पूरे करने और मुनाफा कमाने का लालच देकर अज्ञात आरोपियों ने एक युवक से 15 लाख 99 हजार 706 रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खुराना रोड कैथल निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत दी कि 25 जनवरी को इंस्टाग्राम पर घर पर काम करने के विज्ञापन के माध्यम से मोनिका नाम की लड़की से उसका संपर्क हुआ। मोनिका ने उसे एक व्हाट्सएप नंबर दिया। उसने दिए नंबर पर संदेश भेजा तो राधिका नाम की लड़की की तरफ से रिप्लाई आया। उस संदेश में कॉइन डीसीएक्स एक्सचेंज डिजिटल मार्केटिंग कंपनी की तरफ से बात करने के लिए लिखा गया था। जब उसने राधिका से चैटिंग की तो उसने उसे घर बैठे काम करने का ऑफर दिया व कहा कि आपको घर बैठे कुछ टास्क पूरे करने पड़ेंगे। इसके लिए उसे एक लिंक टेलीग्राम का दे दिया उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसकी टेलीग्राम पर मोनिका से बात होने लगी। वहां पर मोनिका नाम की लड़की ने मनी इनवेस्टिंग स्कीम की जानकारी दी। शुरू में 26 जनवरी को स्कीम में एक हजार रुपये इनवेस्ट किए तो उसे 1300 रुपये मिल गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे अलग-अलग ग्रुपों में जोड़कर लाखों रुपये इनवेस्ट करवा लिए। आरोपियों ने उसे इनवेस्ट की गई राशि का लाभ भी दिखाया। जब वह अपनी लाभ में मिली राशि को निकलवाने लगा तो वह नहीं निकली। इस पर उसने कंपनी के सदस्य रोहित से बातचीत की तो उसने कहा कि राशि निकलवाने के लिए 100 प्वाइंट करने पड़ेंगे और आपको 60 प्वाइंट खरीद करने पड़ेंगे। इसके लिए आपको तीन लाख 60 हजार रुपये और कंपनी में जमा करवाने होंगे। आरोपियों ने उसे बार-बार गुमराह करके 15 लाख 99 हजार 706 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर और रुपये की मांग करने लगे। जब उसे धोखाधड़ी का शक हुआ तो उसने और रुपये देने से मना कर दिया। जब उसने आरोपियों की ओर से दिए नंबरों पर फोन करके अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed