फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated Rs 1.91 lakh on the pretext of a lottery of 25 lakhs

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर की 1.91 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 1.91 lakh on the pretext of a lottery of 25 lakhs
छह लोगों ने किठाना निवासी एक व्यक्ति के साथ 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने पर टैक्स जमा करवाने के नाम पर 1.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किठाना निवासी सतीश कुमार ने बताया कि मुंबई निवासी प्रताप, आकाश वर्मा, दलीप भुमिज, शशी कुमार, इरसाद आलम व रंजन कुमार ने उसके साथी एक लाख 91 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर गत 31 मार्च को फोन आया और फोन करने वाले खुद को मुंबई से आयकर कार्यालय से प्रताप बताया। उसने कहा कि उसकी 25 लाख रुपये की लाटरी लगी है और उसने उससे उसका खाता नंबर, आधार कार्ड व अन्य जानकारी मांगी। साथ ही मुंबई आने व अपने 25 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए कहा। साथ ही अपना नंबर देते हुए उसमें टेक्स के तौर पर 16 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा। उसने उसके कहे अनुसार 16000/- रुपये उसे गूगल-पे के दवारा दिलीप कुमार को भेज दिए। इसके बाद उसने अपने विभाग के कर्मचारी बताए इरशाद आलम के खाते में 25 हजार रुपये जमा करवाने को कहा तो उसने यह भी जमा करवा दिए। फिर दो अप्रैल को फोन आया और एक कार दिखाते हुए कहा कि यह कार भी उसे मिल जाएगी। यदि वह इसके लिए 50 हजार रुपये का टेक्स जमा करवा देगा। उसने अपनी एक एक भैंस बेचकर उसके खाते में यह राशि जमा करवा दी। उसने कहा कि उन्होंने कैथल आने की बात कही और 50000 हजार रुपये मांगे। उसने यह राशि भी गूगल-पे के माध्यम से भेज दी। अब तक आरोपी उससे एक लाख 91 हजार रुपये जमा करवा चुके हैं। अब वे उसका फोन नहीं उठा रहे हैं। अपनी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि अब आरोपी उसका फोन नहीं उठा रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed