{"_id":"64fa2cf061aedc296507d9c6","slug":"cheated-of-two-lakh-rupees-on-the-pretext-of-job-in-electricity-corporation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-214193-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली निगम में नौकरी का झांसा दे ठगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली निगम में नौकरी का झांसा दे ठगे दो लाख रुपये
Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खुद को गुरुग्राम डीसी का पीए बताकर और बिजली निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक आरोपी ने युवक से दो लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चिरंजीव कॉलोनी निवासी अमन कपूर ने शहर थाना में शिकायत दी कि 25 जून 2023 को उसके मोबाइल पर कॉल आया।
कॉल करने वाले ने स्वयं को गुरुग्राम के डीसी का पीए बताया और अपना नाम इंद्रजीत मेहता बताया। साथ ही उसने स्वयं को शिकायतकर्ता के पिता का दोस्त भी बताया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके पास यूडीसी बिजली निगम में दो सीटें खाली हैं। इनमें से एक पर वह शिकायकर्ता को लगवा देगा।
आरोपी ने अपनी बातों में बहला-फुसलाकर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसे न तो नौकरी पर लगवाया और न ही उसके रुपये वापस दे रहा है। अब उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।