Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of Rs 1.05 crore in the name of partnership

Kaithal News: पार्टनरशिप करने के नाम पर ठगे 1.05 करोड़ रुपये

Wed, 01 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.05 crore in the name of partnership
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ईंट-भट्ठों में पार्टनरशिप करने के नाम पर दो आरोपियों ने एक व्यक्ति से एक करोड़ पांच लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव छारपुरा जिला कुरुक्षेत्र निवासी धर्मबीर ने ढांड थाना में शिकायत दी कि वह थल सेना से सेवानिवृत है। जनवरी 2024 में गांव बोधनी जिला कुरुक्षेत्र निवासी बलविंद्र सिंह व उसकी पत्नी रजवंत कौर उसके पास आए और कहने लगे कि उन्होंने गांव कौल जिला कैथल में दो ईंट भट्ठे पर ले रखे हैं।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि आरोपियों ने कहा कि उनका पट्टा नामा व मुख्त्यारनामा दिखाते हुए बलविंद्र ने कहा कि एक भट्ठे का लाइसेंस उसकी पत्नी के नाम पर है व दूसरे का लाइसेंस उसके खुद के नाम पर है। पैसा न होने के कारण वह भट्ठे चलाने में असमर्थ है। आरोपियों ने उनको अपने साथ पार्टनरशिप करके फर्म में हिस्सेदार बनने के लिए व भट्ठे में रुपये लगाने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह सहमत हो गया और आरोपियों को अलग-अलग समय में लगभग 70 लाख रुपये दे दिए। बलविंद्र ने कहा कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के पास विदेश गई हुई है और वह जैसे ही आएगी रजिस्टर्ड पार्टनरशिप डीड उसके हक में लिखवा देगा। साथ ही कहा था कि अभी ईंटें बनाने का समय हाथ से निकलता जा रहा है और अगर बनानी शुरू नहीं की तो काफी घाटा हो जाएगा।


आरोपी बलविंद्र ने उपकरण व लेबर खर्च सहित अन्य बहाने बनाकर उससे कुल एक करोड़ पांच लाख रुपये ले लिए। जब ईंटें बनकर बिकने के लिए तैयार हो गई है तो आरोपी न उनकी बिक्री में हेराफेरी व पैसों का गबन शुरु कर दिया। उसकी पत्नी के विदेश से आने के बाद आरोपी ने एक भट्ठे की पार्टनरशिप डीड उसके के नाम करवाई, लेकिन दूसरे की पार्टनरशिप डीड आज तक भी नाम नहीं करवाई है। जो भट्ठे बंद है, आरोपी उस पर भी गलत तरीके से ईंटें बेच कर गेट पास व बिल काट रहे हैं। जब उसने आरोपियों से इस बारे में पूछा तो उसे धमकी दी कि वे उसे झूठे आरोप लगा कर जेल में डलवा देंगे या मारकर भट्ठे में जला देंगे।

साथ ही आरोपी उसे आत्महत्या करने और फंसाने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed