फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated 98 thousand rupees by posing as customer care officer

Kaithal News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 98 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cheated 98 thousand rupees by posing as customer care officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी क्षेत्र के बुच्ची गांव में एक महिला से फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 98 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर मामले में साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

साइबर थाने में दी गई शिकायत में गांव बुच्ची निवासी दीक्षा मेहला ने बताया कि वह गृहिणी है। उसका एसबीआई बैंक में खाता है। उसने अपने मोबाइल से फ्लिपकार्ट पर बच्चों के डॉयपर का ऑर्डर किया हुआ था। वह उसके पास नहीं पहुंचे। इसके बाद उसने छह जनवरी को गूगल से फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर का नंबर तलाश किया। बाद में उस नंबर पर फोन किया तो फोनकर्ता ने कहा कि वह फ्लिपकार्ट से बोल रहा है। फिर उसने उसका ऑर्डर न पहुंचने पर शिकायत की। तब फोन पर बात करने वाले ने कहा कि वह समस्या का हल कर देता है। वह एक लिंक भेज रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक अपनी डिटेल भर देना। फिर उसने वाट्सअप नंबर पर एक लिंक भेज दिया। उसने पूरी जानकारी भर दी। कुछ देर बाद उसके बैंक खाता से 98 हजार रुपये की राशि कट गई। इसके बाद उसने एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बावजूद रुपये वापस नहीं आए। उसके साथ कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 98 हजार रुपये की ठगी की गई है। साइबर थाना प्रभारी शुभ्रांशु ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल एप से पैसों का लेनदेन करने के दौरान कभी भी गूगल से टोल फ्री नंबर न लें। क्योंकि जिस एप का प्रयोग बैंकिंग के लिए कर रहे हैं वहीं पर टोल फ्री नंबर उपलब्ध होता है। साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। ठगी का शिकार होने पर 1930 नंबर पर तुरंत काल करें। -शुभ्रांशु, साइबर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed