फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated 23 lakhs by posing as brother-in-law's boy

Kaithal News: इटली में रह रहे साले का लड़का बनकर ठगे 23 लाख रुपये

Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cheated 23 lakhs by posing as brother-in-law's boy
कैथल। इटली में रह रहे साले का लड़कर बनकर चीका निवासी से 23 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित से आरोपी ने अलग-अलग खातों में पांच बार में ये रुपये डलवा लिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना कैथल में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाने में दी गई शिकायत में चीका के वार्ड 16 निवासी संतोष सिंह ने बताया कि दो बेटे बलजीत सिंह व सर्वजीत सिंह 16 वर्षों से इटली में पक्के तौर पर रह रहे हैं। गांव कसौर निवासी उसके साले बहादुर सिंह के दो लड़के बलराज सिंह व मनजीत सिंह भी इटली में रह रहे हैं। इनमें से मनजीत सिंह उनके घर अपनी बुआ के पास रहता था इसलिए वे उसे अपने बेटों की तरह प्यार करते हैं। उनके पास 25 मई की शाम को फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि फूफड़ जी मैं मनजीत बोल रहा हूं। उसने अपनी पत्नी से भी उसकी मनजीत का फोन कह कर बात कराई। फिर दोबारा शाम चार बजे के बाद उसका फोन आया। उसने खुद को मनजीत बताते हुए कहा कि उसने इटली के डॉक्टरों से कागज बनवाए हैं जिन के तीन लाख रुपये बनते हैं जो उसे अभी देने हैं। उसने अपना फोन नंबर देकर उस पर रुपये भेजने के लिए कहा। उसने डेरा भाग सिंह से बताए गए नंबर पर 15 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी का फिर फोन आया। उसने कहा कि इतने रुपये में काम नहीं चलेगा, दोबारा भेजो। अगले दिन उसके फोन पर फिर एक व्यक्ति का फोन आया जिस ने कहा कि उसने मनजीत से तीन लाख रुपये लेने हैं। उसकी माता बीमार चल रही है। संतोष सिंह ने कहा कि अनपढ़ होने के कारण वह उसकी बातों में फंस गया और उसने बताए गए नंबर पर एक लाख रुपये भेज दिए।


संतोष ने बताया कि इस तरह कभी मनजीत सिंह से किसी गोरे की दुर्घटना होने के नाम पर फैसला करवाने के लिए और कभी इटली के जज को रिश्वत देने के लिए वे उससे रुपये मांगते रहे। जो उसने अलग-अलग तारीखों से अलग-अलग नाम के व्यक्तियों के खाते में डलवाए। इस तरह अज्ञात व्यक्ति ने मनजीत का नाम लेकर उससे 23 लाख रुपये ठगे। साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed