फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated 13 lakh rupees in the name of sending to America

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठग लिए 13 लाख रुपये

Thu, 24 Aug 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cheated 13 lakh rupees in the name of sending to America
कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर एक आरोपी ने 13 लाख रुपये ठग लिए। परिजनों का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी उसे अन्य छोटे देशों में भेजकर डोंकरों से प्रताड़ित करवाता रहा। युवक बड़ी मुश्किल से अपने घर वापस लौट सका। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जडौला निवासी जमीला ने ढांड थाना में शिकायत दी कि उसका पड़ौसी गुरमीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके लड़के अंकुश को अमेरिका भेज देगा। बताया कि काम के लिए 30 लाख रुपये लगेंगे। यह बात नवंबर 2022 में हुई। आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में 13 लाख रुपये ले लिए और 15 नवंबर 2022 को जयपुर से जहाज में बैठा दिया। लड़के के दुबई पहुंचने पर फोन आया कि उसे गुरमीत सिंह ने दुबई भेज दिया, जबकि उसको सीधा अमेरिका भेजना था।
विज्ञापन


इस पर आरोपी ने कहा कि वह उसके लड़के को एक गेम के तहत भेज रहा है। दुबई से अरमेनियां और वहां से अमेरिका भेजेगा। लड़के के दुबई पहुंचने के बाद आरोपी के आदमियों ने उसके साथ मारपीट की व यातनाएंं देकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी और रुपये की मांग करने लगे। आरोपी सारी रकम जाने के बाद भी लड़के को अमेरिका न भेजकर कभी सीरिया, बैलारूस तो कभी अन्य छोटे देशों में डोंकरों के माध्यम से घूमाता रहा व मारपीट करवाता रहा। परिजनों का आरोप है कि वहां लड़के को जान से मारने की कोशिश की गई। अंकुश बड़ी मुश्किल से 16 मई 2023 को आरोपी के विदेशी आदमियों व डोंकरों के कब्जे से निकला व बेलारूस से भारत वापस स्वयं के खर्चे पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि लड़के के भारत आने पर 20 मई 2023 में वह आरोपी के पास पैसे लेने के लिए उसके घर गई तो आरोपी पैसे देने के लिए टाल मटोल करता रहा। बार-बार रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टूरिस्ट वीजा लगवाने का झांसा देकर ठगी में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी न्यू बस्ती बुट्टी नागपुर महाराष्ट्र निवासी दीपक बोपाचे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया गांव कमालपुर निवासी मंदीप की शिकायत अनुसार वह संजोग पैलेस के पास करनाल रोड पर इमिग्रेशन/वीजा/जहाज टिकेट का काम कर रहा है। उसकी गांव अमरालीखेड़ा जींद निवासी बिट्टू के साथ जान पहचान थी।

अगस्त 2022 में बिट्टू उसके पास आया और कहने लगा कि उसकी कई शहरों में कुछ बड़े और अच्छे एजेंटों से पहचान है। अगर वे दोनों साथ मिलकर काम करें तो वे इमिग्रेशन का ज्यादा काम कर सकते हैं। बड़े एजेंटों के जरिए आसानी से वीजा लगवा सकते हैं। बिट्टू ने उसकी नवीन बस्ती बोरी नागपुर महाराष्ट्र निवासी दीपक उत्तम बोपाचे से फोन पर बात कराई। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी बिट्टू ने दीपक उत्तम बोपाचे की पूरी जिम्मेदारी ले ली थी। फिर उन्होंने मिलकर इमिग्रेशन नेशन के नाम से पार्टनरशिप फर्म बनाकर न बस स्टैंड के पास केशव मार्केट में काम शुरू कर दिया।

उसने छह से सात युवकों का ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाने की फाइल बिट्टू और दीपक को दे दी थी। नवंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच आरोपियों को साढ़े 26 लाख रुपये भेज दिए थे। टूरिस्ट वीजा कैथल निवासी प्रियंका और उसके पति विनय, भाणा निवासी जतिन, हिसार निवासी मलकीत और राममेहर, जींद निवासी अमरजीत और प्रवीन का लगवाना था। आरोपियों ने 12 जनवरी 2023 को भाणा निवासी जतिन को नेपाल भेज दिया। करीब दस दिन रखा और फिर दोबारा भारत भेज दिया।


आरोपियों ने इस बार श्रीलंका के रास्ते सभी को आस्ट्रेलिया भेज देने की बात कही। 30 जनवरी को सभी लोगों को श्रीलंका के जहाज में दिल्ली से बैठा दिया था। करीब 22/24 दिन सभी लोगों को श्रीलंका में रखा। उसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने फोन बंद कर लिए। उसने अपने पैसे खर्च सभी लोगों को दिल्ली वापस बुलाया। आरोपियों ने जो वीजा दिए थे वे सभी फर्जी पाए गए थे। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी का पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed