फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chargesheet filed in seven thousand pages against 110 accused in constable recruitment case

Haryana: सिपाही भर्ती प्रकरण में 110 आरोपियों के खिलाफ सात हजार पृष्ठों में चार्जशीट दायर

Tue, 26 Jul 2022 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 02:35 AM IST
सार

मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। एसपी ने जल्द जल्द ट्रायल शुरू करने का आग्रह किया है। पिछले साल सात अगस्त को प्रश्नपत्र लीक में तीन युवकों के पकड़े जाने के बाद परीक्षा रद्द की गई थी।

विज्ञापन
Chargesheet filed in seven thousand pages against 110 accused in constable recruitment case
chargesheet

विस्तार

पिछले साल सात अगस्त को तीन युवकों के प्रश्नपत्र सहित पकड़े जाने के बाद रद हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में पुलिस ने 110 आरोपियों के खिलाफ सात हजार पृष्ठों की चार्जशीट दायर की है। हरियाणा के सबसे बड़े पुलिस केसों में शामिल हो चुके इस मामले में अब एसपी ने सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर जल्द ट्रायल शुरू करने का आग्रह किया है। साथ ही इस केस को सरकार ने चिन्हित अपराधों की श्रेणी में रखा है।

विज्ञापन


इस कारण इसकी सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। विदित हो कि पुलिस ने मामले में अब तक 123 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 110 के खिलाफ जांच के बाद चार्जशीट दायर की गई है। प्रकरण में फिलहाल 55 आरोपी जेल में हैं, जबकि अन्य जमानत पर चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार लगभग 80 आरोपियों की और इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


सात अगस्त 2021 को सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जींद के गांव खापड़ निवासी संदीप और गौतम तथा कैथल के गांव प्यौदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कैथल के करनाल रोड पर बालाजी नाम से कोचिंग सेंटर चलाने वाले रमेश चंद्र को गिरफ्तार किया गया था। इसी दिन आरोपी राजेश को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के बाद हिसार के गांव खांड़ा खेड़ी निवासी राजकुमार को पुलिस ने काबू किया था। इसके बाद पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश करने में सफल रही थी। आरोपी ने यह आंसर-की करीब 10 से 12 लाख रुपये प्रति परीक्षार्थी खरीदी थी। मामले की तह तक पहुंचते हुए पुलिस ने कश्मीर के पुलवामा में एक प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सहित मुख्य सरगना को भी गिरफ्तार किया था।

तीन चरणों में आरोपपत्र दाखिल
पुलिस ने इस मामले में पहला आरोप पत्र 42 आरोपियों के संबंध में 15 नवंबर 2021, दूसरा 25 आरोपियों के संबंध में 13 दिसंबर 2021 को और तीसरा चालान 43 आरोपियों के संबंध में पिछले माह 27 जून को पेश किया। इसके बाद अब कैथल एसपी ने सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर ट्रायल शुरू कराने का अनुरोध किया है।

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने इन आरोपियों पर घोषित किया था इनाम
हरियाणा पुलिस ने 11 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया था। इसमें जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद अफजल व मुजफ्फर अहमद पर दो-दो लाख रुपये, हिसार जिले के कुलदीप और नवीन, महेंद्रगढ़ के रमेश और अशोक, भिवानी के निहाल सिंह और मनोहर, रोहतक के वेदप्रकाश एवं जींद के राधे श्याम पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले को लेकर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट का गठन किया गया है।


काबू किए गए आरोपी

  • हिसार - 39
  • जींद- 29
  • कैथल- 16
  • भिवानी- 13
  • रोहतक- 06
  • दादरी- 05
  • महेंद्रगढ़- 03
  • फतेहाबाद- 02
  • करनाल- 01
  • सोनीपत- 01
  • पानीपत- 01
  • कुरुक्षेत्र- 01
  • जम्मू कश्मीर-06


एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि अब तक पुलिस 123 आरोपियों को पकड़ चुकी है। 110 के चालान पेश कर दिए गए हैं। 55 आरोपी इस समय जेल में हैं। लगभग 70 से 80 आरोपी अभी गिरफ्तार किए जाने हैं। मामले को दर्ज हुए एक साल हो गया है। इसी कारण इसमें अब ट्रायल शुरू करने के लिए सत्र न्यायाधीश से आग्रह किया गया है, ताकि अलग-अलग तिथियों में लग रही मामले में पेशी भी एक साथ लग सके। एसपी ने कहा कि यह मामला चिन्ह्ति अपराध की श्रेणी में है, इस कारण इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed