फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Changed money from ATM card on the pretext of help

Kaithal News: सहायता के बहाने एटीएम कार्ड बदल निकाले रुपये

Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Changed money from ATM card on the pretext of help
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एटीएम से रुपये निकालने में सहायता करने के बहाने एक आरोपी ने एक महिला उपभोक्ता का एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शुगरमिल कॉलोनी निवासी माया ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह मजदूरी करती है। उसने अंबाला रोड कैथल स्थित एक बैंक से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। उसके लिए उसने बैंक में खाता खुलवाया और बैंक की ओर से उसे एटीएम कार्ड दिया गया। 16 मार्च को दोपहर के समय वह अपने बेटे के साथ पैसे निकालने के लिए एक बैंक के एटीएम पर गई थी। उसे व उसके बेटे को कार्ड चलाना नहीं आता है। उन्होंने वहां पर खड़े एक लड़के से पैसे निकालने में सहायता करने के लिए कहा। कार्ड का पिन नंबर पूछने पर उन्होंने आरोपी उस लड़के को पिन नंबर बता दिया। उस लड़के ने एक बार कार्ड मशीन में डालने के बाद कहा कि यह चल नहीं रहा है। इसके बाद वह कार्ड देकर वहां से चला गया। करीब 10 मिनट बाद उसके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक में जाकर पता किया तो बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपके खाते से एटीएम कार्ड के जरिये 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। जब उसने अपना कार्ड बैंक कर्मियों को दिखाया तो उन्होंने बताया कि कार्ड बदला हुआ है। शिकायकर्ता
विज्ञापन


ने कहा कि उस अज्ञात लड़के ने सहायता करने के बहाने उनका कार्ड बदल लिया और खाते से 20 हजार रुपये निकालकर धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed