फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Challans issued for 88 vehicles during a special drive.

Kaithal News: विशेष अभियान चलाकर 88 वाहनों के काटे चालान

Tue, 28 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for 88 vehicles during a special drive.
वाहन चालकों से पूछताछ करती पुलिस टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 57, ध्वनि प्रदूषण करने के सात, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के 15 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले सात वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। एसपी उपासना ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed