{"_id":"6092e0e78ebc3e7c191880fd","slug":"chairperson-s-father-and-brother-sent-to-judicial-custody-kaithal-news-knl6913697","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में भेजे गए चेयरपर्सन के पिता और भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक हिरासत में भेजे गए चेयरपर्सन के पिता और भाई
विज्ञापन
ठेकेदार से तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किए गए चेयरपर्सन सीमा कश्यप के पिता सुरेश कश्यप व भाई शिव कश्यप को विजिलेंस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं चेयरपर्सन के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा है।
चेयरपर्सन सीमा कश्यप के पिता सुरेश कश्यप व उसके भाई शिव कश्यप को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार दोपहर को उनके घर के निकट बने कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया था। ठेकेदार बलबीर नौच ने शिकायत दी थी कि बिल पास करने की एवज में उससे साढ़े चार लाख रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। जिसमें से 3 लाख रुपये देते हुए पिता-पुत्र को विजिलेंस की टीम ने रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को दोनों को विजिलेंस की टीम ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पिता पुत्र सुरेश कश्यप व शिव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चेयरपर्सन की गिरफ्तारी के लिए विभाग को लिखा गया है।