फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   chairperson of Municipality Poondri Santosh Khurana resigned

कैथल: नपा पूंडरी की चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा, एक घंटे बाद 13 में से 12 पार्षद दे गए डीसी को अविश्वास प्रस्ताव

Tue, 22 Feb 2022 01:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 01:42 AM IST
सार

पूंडरी नगर पालिका की चौधर में बड़ा उलटफेर हुआ है। तीन माह पहले ही डिप्टी सीएम का आशीर्वाद लेकर चेयरपर्सन ने चार पार्षदों को साथ लेकर जजपा की सदस्यता ली थी। पशुपालन विभाग के चेयरमैन एवं विधायक रणधीर गोलन के साथ अनबन चल रही थी।

विज्ञापन
chairperson of Municipality Poondri Santosh Khurana resigned
नगर पालिका पूंडरी व चेयरपर्सन संतोष खुराना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में नगर पालिका पूंडरी की चेयरपर्सन संतोष खुराना ने सोमवार की सुबह डीसी प्रदीप दहिया को उनके आवास पर पहुंच कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके एक घंटे बाद 13 में से 12 पार्षदों ने दो अलग-अलग गुटों में चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मांगपत्र सौंप गए। बताया जा रहा है कि अपने खिलाफ बने माहौल को देखते हुए चेयरपर्सन ने इस्तीफा दे दिया लेकिन विधायक एवं पशुपालन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन के साथ असहमति भी इस्तीफे की मुख्य वजह मानी जा रही है। वह भी तब, जब चेयरपर्सन संतोष खुराना चार पार्षदों के साथ तीन माह पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर जजपा ज्वाइन कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2018 में हुए नगर पालिका पूंडरी के चुनाव में पूर्व विधायक प्रो. दिनेश कौशिक के समर्थन से पार्षद संतोष खुराना चेयरपर्सन और जयपाल सिंह सैनी वाइस चेयरमैन बने थे। वर्ष 2019 के विधानसभा के चुनाव के पूंडरी से दिनेश कौशिक चुनाव हार गए और पूंडरी के सीट पर रणधीर सिंह गोलन विधायक चुने गए। विधायक बनने के कुछ समय बाद ही वाइस चेयरमैन जयपाल सिंह उर्फ बॉबी नेे वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


तभी से अब तक पूंडरी नगर पालिका के वाइस चेयरमैन की कुर्सी खाली पड़ी है। हालांकि विधायक एवं हरियाणा पशुधन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन ने पंजाबी बिरादरी की चेयरपर्सन संतोष खुराना पर आशीर्वाद बनाए रखा। इसी बीच बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले चेयरपर्सन संतोष खुराना और विधायक के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते तीन माह पहले चेयरपर्सन संतोष खुराना ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रति आस्था जताते हुए जजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। चेयरपर्सन के साथ चार पार्षदों ने भी जजपा की सदस्यता ली। इसके बाद कस्बे में यह बात चलने लगी कि अब शायद चेयरपर्सन की कुर्सी को कोई खतरा नहीं होगा लेकिन सोमवार को हुए घटनाक्रम के बीच सब कुछ बदल गया।

सोमवार को सुबह डीसी को दिए इस्तीफे में चेयरपर्सन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। डीसी को इस्तीफा देते समय केवल उनका बेटा उनके साथ था। इसके कुछ देर बाद ही डीसी कार्यालय में डीसी प्रदीप दहिया को पूंडरी के वार्ड नंबर एक, दो, तीन, छह, आठ, नौ, 10, 12 व 13 से पार्षदों ने एक गुट में आकर और वार्ड नंबर चार, पांच और 11 से पार्षदों ने दूसरे गुट में डीसी कार्यालय में पहुंचकर चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा।

इस तरह से 13 में से केवल वार्ड नंबर सात से पार्षद संतोष खुराना अकेली बच गईं। पशुपालन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन का कहना है कि चेयरपर्सन ही बता सकती हैं कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।


डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि सुबह चेयरपर्सन संतोष खुराना ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 12 पार्षद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मांगपत्र सौंप गए हैं। अब सात दिन तक इंतजार किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार अगले चेयरपर्सन की नियुक्ति तक प्रशासक लगाकर कार्य निपटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed