फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CET: More than 61 thousand candidates in 44 centers

सीईटी : 44 केंद्रों में 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
CET: More than 61 thousand candidates in 44 centers
कैथल। जिले में सामान्य पात्रता परीक्षा सीईटी के लिए कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों में कुल 61 हजार 200 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। यह परीक्षा आज व कल दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर जहां धारा 144 लगा दी है। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने तरीके से कराने के लिए पांच डीएसपी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परीक्षा केंद्रों के आब्जर्वर व सेंटर सुपरवाइजर की बैठक ली। डीसी ने कहा कि जिले में दो दिन तक सुबह व शाम के सत्र में होने वाली सीईटी परीक्षा पूरी तरह शांति पूर्ण व नकल रहित संपन्न करवाई जाए। यदि सेंटर सुपरवाइजरों व अन्य संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कोई तकनीकी या अन्य कोई समस्या सामने आती है तो तुरंत यह जानकारी प्रशासन के संज्ञान में लाएं ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन ने इसके लिए अलग से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक चलेगी। इसके लिए विद्यार्थी सुबह साढ़ेे नौ बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरा सत्र दोपहर बाद तीन बजे से चार बजकर 45 मिनट तक चलेगा। इसके लिए विद्यार्थी दोपहर ढाई बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए धर्मशालाओं, गुरुद्वारों, रैन बसेरा में व्यवस्था होनी चाहिए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी हो, साथ ही यातायात की व्यवस्था भी सुगम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पर निगाह रखने के लिए गठित किए उड़नदस्ते
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए कैथल परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम संजय कुमार, पूंडरी में बनाए परीक्षा केंद्रों के लिए एमडी शुगर मिल ब्रह्म प्रकाश, गुहला परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम रोहित कुमार व कलायत में परीक्षा केंद्रों के लिए एचएसवीपी के लिए ईओ मयंक की अध्यक्षता में उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जिसमें पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। इस मौके पर डीईओ शमशेर सिरोही, सिटी कोर्डिनेटर सिस्टर जया प्रेरा, प्रवीण कुमार, अजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed