फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CET application date extended, now opportunity till 16th

Kaithal News: सीईटी की आवेदन तारीख बढ़ाई, अब 16 तक अवसर

Sat, 14 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
CET application date extended, now opportunity till 16th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 जून कर दी गई है। इस घोषणा के बाद अटल सेवा केंद्रों में आवेदकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

आधिकारिक पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर अब 16 जून तक आवेदन किया जा सकता है। फीस भरने की अंतिम तिथि भी 16 जून निर्धारित की गई है। यह जानकारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है।
विज्ञापन


इस बार हरियाणा सरकार ने नया नियम लागू करते हुए कहा है कि केवल 1 अप्रैल 2025 के बाद जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य माने जाएंगे जबकि अधिकांश उम्मीदवारों के पास पुराने प्रमाण पत्र हैं, जिनके चलते उन्हें नए प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रक्रिया में बड़ी समस्या उत्पन्न

हो रही है क्योंकि सरल पोर्टल का सर्वर पिछले 10 दिनों से बार-बार डाउन हो रहा है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थी

परेशान हैं।

सरकार ने तकनीकी समस्याओं को देखते हुए आवेदन तिथि में दो दिन का अतिरिक्त समय दिया है ताकि अभ्यर्थी अपनी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकें।

इस बार की कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ हो रही है। जैसे- अब तक की प्रक्रिया में जहां चार गुना अभ्यर्थी अगले चरण के लिए बुलाए जाते थे, वहीं अब दस गुना अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।


सामाजिक और आर्थिक आधार पर मिलने वाले पांच अतिरिक्त अंक अब नहीं दिए जाएंगे। हरियाणा पुलिस, जेल विभाग और होम गार्ड जैसी भर्तियां भी अब सीईटी के माध्यम से ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed