{"_id":"68127dcdc6fa0d5fa30df464","slug":"certificates-for-handicapped-people-made-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636170-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में बनाए दिव्यांगों के प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में बनाए दिव्यांगों के प्रमाणपत्र
Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इस शिविर में मेडिकल बोर्ड की टीम ने 50 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए। शिविर में मुख्य रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु ने दिव्यांगों की जांच की। जिला नागरिक अस्पताल में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित किया जाता है। इसमें प्रति सप्ताह 50 से 100 दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जाता है। इस शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने वाले दिव्यांग अस्पताल में पहुंचते हैं। संवाद