{"_id":"693b198e801b21f1770d9893","slug":"celebrating-kaithal-news-c-18-1-knl1004-799892-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाषाओं की विविधता का उत्सव जोश और उत्साह के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाषाओं की विविधता का उत्सव जोश और उत्साह के साथ मनाया
Fri, 12 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। टटियाणा स्थित कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी में गत सप्ताह से भारतीय भाषा उत्सव 2025 का आयोजन किया गया, जिसकी थीम थी “भाषाएं अनेक, भाव एक”। इस अवसर पर एकेडमी के प्रांगण में प्रत्येक दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में भाषा वृक्ष और धरोहर की दीवार, विविध भाषाओं में काव्य और संगीत, भाषाओं का मेला और पोडकास्ट, लोक वाक्यों की एकता, भाषा मित्र संगम, भाषा बंधु पत्र, बहुभाषी कहानी श्रृंखला, टंग ट्विस्ट द्वारा भाषाओं का ज्ञान और रंगमंच पर भाषाओं का मेला जैसी गतिविधियां शामिल थीं। सभी कार्यक्रमों में एकेदमी के बच्चों और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया और विभिन्न भाषाओं के ज्ञान और जिज्ञासा को साझा किया। एकेडमी की प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा और चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को भारतीय भाषाओं की विविधता से अवगत कराना और उसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने कार्यक्रम में माैजूद विद्यार्थियों से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन