{"_id":"6526f776617bc1cfb80f60d4","slug":"case-will-be-registered-against-fake-registration-kaithal-news-c-18-1-knl1004-239834-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फर्जी पंजीकरण कराने पर दर्ज होगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फर्जी पंजीकरण कराने पर दर्ज होगा मामला
Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के गांव बढ़सीकरी खुर्द के करीब चार हजार एकड़ कृषि रकबे में फर्जी तौर से पीआर धान पंजीकरण करने के मामले में शामिल अधिकारियों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज होगा। किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव बृजेंद्र सिंह ने फर्जी पंजीकरण मामले में संज्ञान लेते हुए ये आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही दूसरों के नाम दर्ज किए गए फसल के ब्यौरे को दुरुस्त करने के लिए त्वरित तौर से कार्रवाई होगी। सर छोटू राम विचार मंच जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल की अगुवाई में फरियाद लेकर पहुंचे किसानों के शिष्टमंडल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव बृजेंद्र सिंह ने यह आश्वासन दिया।
सुरेंद्र ढुल ने बताया कि बढ़सीकरी खुर्द गांव के किसानों के नाम पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण करने का मामला पिछले कई दिनों से उच्च स्तरीय जांच का विषय बना है। इसमें भूमि के वास्तविक मालिक किसानों के नाम पर अन्य के नाम रातों-रात फसल का ब्यौरा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसका खुलासा तब हुआ जब संबंधित किसान अपनी गैर पीआर धान की बिक्री व फसल बीमा योजना की कार्यवाही में लगे थे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि पंजीकरण में उनके नाम पहले ही पीआर धान का ब्यौरा दर्ज हो चुका है। इस मामले को लेकर किसानों की महापंचायत हुई। तूल पकड़ चुका यह मुद्दा हाल ही में हिसार संसदीय क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह के संज्ञान में पहुंचा था।
उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव बृजेंद्र सिंह से संपर्क साधा। विस्तृत चर्चा के उपरांत सुरेंद्र ढुल के साथ बुधवार को शिष्टमंडल अतिरिक्त प्रधान सचिव से मुलाकात करने पहुंचा। इसमें ईश्वर नंबरदार, सुनील, विक्रम, कुलदीप, महेंद्र, राजेश, अमित, अनिल ढुल व बंसी लाल शामिल रहे। किसानों को इस मामले में प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन अतिरिक्त प्रधान सचिव की तरफ से दिया गया है।