फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered against three in two cases of assault

मारपीट के दो मामलों में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three in two cases of assault
मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी पहली शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि 15 मार्च की शाम को वह हनुमान वाटिका में माथा टेकने के लिए आया था। माथा टेकने के बाद पार्क में बैठ गया। इसके बाद वहां धुंधरेहड़ी निवासी अनूप व उसके अन्य साथी माचिस मांगने के लिए आए। उसके पास माचिस नहीं थी। इस बात को लेकर अनूप व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद आसपास के लोग उसके पास एकत्रित हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत में अर्जुन नगर गली नंबर पांच निवासी केशव राम ने बताया कि वह लिटिल फ्लावर स्कूल में अध्यापक की नौकरी करता है। 15 मार्च को साढेे़ आठ बजे वह उसके भाई पवन के साथ परशुराम चौंक से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वे गली नंबर चार के सामने पहुंचे तो सामने से सिरटा रोड़ की तरफ से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामने से आ रहे थे। इसमें मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से उसका भाई पवन सड़क पर जा गिरा और चोटिल हो गया। इसके बाद दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed