{"_id":"64653261b10dc30f700ca846","slug":"case-on-finding-disturbances-in-ration-distribution-work-kaithal-news-c-18-1-knl1004-125277-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राशन वितरण कार्य में गड़बड़ी मिलने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राशन वितरण कार्य में गड़बड़ी मिलने पर केस
Thu, 18 May 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। उपभोक्ताओं को राशन बांटने की बजाय डिपो धारक ने खुद वितरण कार्य में गड़बड़ी कर कई क्विंटल राशन अपने पास बचा लिया। जब सीएम फ्लाइंग ने डिपो पर छापा मारा तो राशन वितरण के कार्य में गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इस संबंध में पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक मुकेश कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 16 मई को विभाग व सीएम फ्लाइंग की टीम ने अमरगढ़ गामड़ी में डिपो होल्डर रीटा रानी के डिपो पर छापा मारा था।
छापामारी के दौरान राशन वितरण कार्य में गड़बड़ी पाई गई। जांच के दौरान डिपो पर 12 क्विंटल 20 किलो गेहूं अधिक बचा पाया गया। यह राशन डीपो धारक ने कार्ड धारकों को बांटने की बजाय खुद बचाकर रखा हुआ था। मामले में पुलिस ने रीटा रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रामनिवास को सौंपी गई है।