फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case on 70 people including sarpanch representative

Kaithal News: सरपंच प्रतिनिधि सहित 70 लोगों पर केस

Tue, 16 May 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Case on 70 people including sarpanch representative
कैथल। जाट शिक्षा समिति की ग्योंग गांव में 25 एकड़ जमीन पर कब्जे के संदर्भ में सोमवार को विवाद हो गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि सहित गांव के भारी संख्या में लोगों ने जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा लेने का दावा किया। वहीं जमीन पर काबिज पक्ष ने जमीन को अपनी बताते हुए पुलिस में शिकायत देकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने व पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि सहित 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ग्योंग में रविवार सायं ही इस बात को लेकर सूचना जारी कर दी थी कि सोमवार सुबह गांव की 25 एकड़ जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। इस सूचना के अनुसार सोमवार सुबह भारी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर उक्त जमीन पर पहुंच गए। जहां जमीन पर काबिज पक्ष ने पुलिस से सहायता मांगी, जिस पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंचें। इसके बावजूद वहां गांववासी कब्जा लेकर बैठ गए। गांव के सरपंच प्रतिनिधि कर्मवीर व अन्य ने बताया कि एक व्यक्ति को किसी संस्था के नाम पर पट्टे पर यह जमीन दी थी। बाद में उस व्यक्ति ने इस पर कब्जा करना चाहा। इस पर पंचायत की ओर से न्यायालय में केस किया था। अब न्यायालय का फैसला ग्राम पंचायत के पक्ष में आया है। जिस कारण अब कब्जा लिया है। अब इस जमीन की देखरेख ग्राम पंचायत द्वारा गठित कमेटी करेगी। इससे होने वाली आमदनी गांव के विकास कार्यों पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से कपिल शर्मा ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी है। इसमें कपिल ने बताया कि उन्होंने गांव ग्योंग में करीब 25 एकड़ जमीन 99 साल के रजिस्टर्ड पट्टे पर जाट स्कूल संस्था से 1973 में ली थी। जमीन को वह और उसका भाई काश्त कर रहे हैं। 15 मई को सदर थाना पुलिस की ओर से गांव के सरपंच प्रतिनिधि व अन्य लोगों को उसकी जमीन पर कब्जा करने व ट्रैक्टर चलाने से रोकने के लिए पुलिस सहायता दी गई थी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिस कार्य में बाधा डाली व धमकी भी दी। उन्होंने उनकी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि कर्मबीर, फुल्ली, राजा, शमशेर, महासिंह, लक्खी, राजा के अलावा 70 अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सदर सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed