{"_id":"6229086839398f2d6a7d377c","slug":"case-of-tampering-of-records-exposed-in-kalayat-municipality-kaithal-news-knl1013855105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत नगर पालिका में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का मामला हुआ उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत नगर पालिका में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का मामला हुआ उजागर
विज्ञापन
कलायत। कलायत नपा की हाउस टैक्स शाखा में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की लापरवाही द्वारा सरकारी रिकार्ड में छेड़छाड़ करने, सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और नागरिकों को परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पालिका चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस संदर्भ में डीसी, जिला नगर आयुक्त और नगरपालिका सचिव को पत्र लिखा है।
इसमें हाउस टैक्स शाखा में तैनात कर्मियों पर सरकारी ड्यूटी में घोर लापरवाही का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा निरंतर शाखा में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें की जा रही हैं। नपा अधिकारियों और कार्यकारिणी के समक्ष भी यह मामला कई बार आया है। आरोप है कि एक कर्मचारी अपनी इच्छा अनुसार ड्यूटी पर आता है। अधिकांश समय वह अपने घरेलू कार्यों के लिए फरलो पर रहता है। जब इस समस्या को लेकर प्रभावित नाराजगी जाहिर करते हैं तो कर्मचारी पद का रौब दिखाता है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोग बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाते हैं।
सरकार और प्रशासन की अपील के मद्देनजर लोग अपने रिकार्ड को दुरुस्त करवाने के प्रति संजीदा हैं। इसके साथ ही वे हाउस टैक्स जमा करवाने में रुचि ले रहे हैं। लेकिन कर्मचारी की ड्यूटी में रुचि न होने के कारण व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। कलायत नगर पालिका चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक ने बताया कि लोगों द्वारा निरंतर हाउस टैक्स शाखा के कर्मचारियों की शिकायत की जा रही है। पड़ताल में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। इसके मद्देनजर ठोस कार्रवाई करते हुए शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।