{"_id":"66b6b6fe00f9dcb22c0df40f","slug":"case-of-no-confidence-motion-on-the-post-of-district-panchayat-president-hearing-postponed-again-now-to-be-held-on-14th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449856-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव का मामला, फिर टली सुनवाई अब 14 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव का मामला, फिर टली सुनवाई अब 14 को होगी
Sat, 10 Aug 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव का मामला, फिर टली सुनवाई अब 14 को होगी
कैथल। जिला परिषद में अध्यक्ष पद के चुनाव मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में शुक्रवार को एक बार फिर से सुनवाई टल गई है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से जिला परिषद की चौधर के लिए अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा और जजपा आमने-सामने हैं। वर्तमान में जिला पार्षद दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली जिला परिषद के अध्यक्ष हैं। प्रदेश में दोनों ही पार्टियों का गठबंधन टूटने के बाद से जिला परिषद में भी अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर खींचतान लगातार जारी है। शुक्रवार को होने वाली सुनवाई पर दोनों पक्षों की निगाहे टिकी थी, लेकिन यह फिर टल गई। कारणों का पता नहीं चल सका लेकिन इससे पहले भी इस मामले की सुनवाई टल चुकी है।
पिछली बार सुनवाई की तारीख नौ अगस्त दी गई थी लेकिन शुक्रवार को फिर से सुनवाई टल गई। सुनवाई की नई तारीख 14 अगस्त बताई गई है। संवाद