{"_id":"5f5671a58ebc3e37b87bc578","slug":"case-lodged-kaithal-news-knl4343450","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना और धमकी के तीन मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना और धमकी के तीन मामले दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग मामलों विवाहित महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। एक मामले में महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म के आरोप भी जड़े हैं। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाना में शिकायत दी कि उसके पति व देवर सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। एसआई सुनीता को मामले की जांच सौंपी गई है।
दूसरे मामले में सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 27 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। उनमें से एक आरोपी पर महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। एसआई बीरमति देवी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में राजौंद क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाना में शिकायत दी कि पिपलथा जींद निवासी उसके पति, ससुर और देवर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया व जान से मारने की धमकी दी। एचसी रीना मामले की जांच कर रही हैं।